पंचखेरो बांध
दिशायह एक सुरम्य एवं मनमोहक स्थल है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। शांत जलराशि में नौका विहार करने के लिए लोग अपने परिवार के साथ यहाँ आते हैं। बराकर नदी की सहायक नदी पंचखेरो नदी पर निर्मित मिट्टी का बाँध कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड तथा गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से बनाया गया था।
फोटो गैलरी
कैसे पहुंचें
एयर द्वारा
निकटतम घरेलू हवाई अड्डा लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा, पटना है, जो कोडरमा से लगभग 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दूसरा निकटतम घरेलू हवाई अड्डा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची है, जो कोडरमा से लगभग 178 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
ट्रेन द्वारा
रेलवे स्टेशन कोडरमा में स्थित है और यह पटना, रांची, जम्मू, अहमदाबाद, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर आदि प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
सड़क के द्वारा
यदि आप कोडरमा शहर के आसपास ठहरे हुए हैं, तो पंचखेरो बाँध तक किराए की कार या निजी वाहन से पहुँचा जा सकता है। कोडरमा शहर से पंचखेरो बाँध की दूरी लगभग 42 किलोमीटर है और कोडरमा–गिरिडीह–टुंडी–गोविंदपुर मार्ग अथवा कोवार–कोडरमा मार्ग से लगभग 1 घंटे 4 मिनट में पहुँचा जा सकता है।