झरना कुंड धाम
दिशाझरना कुंड एक सुरम्य एवं मनमोहक स्थल है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहाँ स्थित शिवलिंग के कारण इस स्थान का धार्मिक महत्व भी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए आते हैं। आसपास का क्षेत्र अपनी मनोहारी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पिकनिक स्थल के रूप में भी लोकप्रिय है। चंदवारा प्रखंड में दो नदियों के संगम पर स्थित भगवान शिव को समर्पित दोमुहानी धाम को भी पर्यटन स्थल का दर्जा दिया गया है।
फोटो गैलरी
कैसे पहुंचें
एयर द्वारा
निकटतम घरेलू हवाई अड्डा लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा, पटना है, जो कोडरमा से लगभग 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दूसरा निकटतम घरेलू हवाई अड्डा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची है, जो कोडरमा से लगभग 178 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
ट्रेन द्वारा
रेलवे स्टेशन कोडरमा में स्थित है और यह पटना, रांची, जम्मू, अहमदाबाद, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर आदि प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
सड़क के द्वारा
झरना कुंड धाम कोडरमा से लगभग 9.6 किलोमीटर की दूरी पर रांची–पटना मार्ग पर स्थित है। कोडरमा से यहाँ लगभग 20 मिनट में पहुँचा जा सकता है।