पुतो धाम
दिशापुतो चंदवारा प्रखंड में स्थित एक गाँव है, जो भगवान शिव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इसे पुतो धाम या महादेव धाम के नाम से भी जाना जाता है। महाशिवरात्रि एवं श्रावण मास के दौरान विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु यहाँ भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए आते हैं।
फोटो गैलरी
कैसे पहुंचें
एयर द्वारा
निकटतम घरेलू हवाई अड्डा लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा, पटना है, जो कोडरमा से लगभग 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दूसरा निकटतम घरेलू हवाई अड्डा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची है, जो कोडरमा से लगभग 178 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
ट्रेन द्वारा
रेलवे स्टेशन कोडरमा में स्थित है और यह पटना, रांची, जम्मू, अहमदाबाद, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर आदि प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
सड़क के द्वारा
पुतो धाम शहर के केंद्र से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर NH-20 के मार्ग पर स्थित है। यहाँ कार, बस, ऑटो आदि विभिन्न साधनों से आसानी से पहुँचा जा सकता है। लगभग 50 मिनट में यहाँ पहुँचा जा सकता है।