बंद करे

सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि॰, कोडरमा

कृषि एवं लघु वनोपज के संग्रहण एवं विपणन के उद्देश्य से राज्य में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि॰ का गठन वर्ष 2021 में किया गया। इसी तर्ज पर 2021 में कोडरमा जिला में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि॰, कोडरमा का गठन किया गया । वर्तमान में जिले के सभी 111 डच्ब्ै (पैक्स) इससे सम्बद्ध है।
सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि॰ (सिद्धकोफेड) एक राज्य स्तरीय शीर्ष सहकारी संस्थान है, जो कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) झारखण्ड सरकार से निबंधित है। संघ की उपविधि की धारा 20 के तहत निदेशक पर्षद में अध्यक्ष सहित कुल 21 निदेशक प्रावधानित है। राज्य के माननीय मुख्यमंत्री अध्यक्ष एवं माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड सरकार संघ के उपाध्यक्ष होते है। पदेन निदेशक के रूप में अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, निर्वाचित निदेशक, मनोनित निदेशक एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को लेकर राज्य निदेशक पर्षद का गठन किया गया है। संघ में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं सचिव का पद भी होता है।
इसी तर्ज पर जिला सहकारी संघ का गठन किया गया है जिसमें निर्वाचित निदेशकों की कुल संख्या 10 है, जिसमें 50ः महिला निदेशकों के लिए आरक्षित है। पदेन निदेशक मंडल में जिला के उपायुक्त अध्यक्ष, वन प्रमण्डल पदाधिकारी प्रबंध निदेशक एवं जिला के जिला सहकारिता पदाधिकारी निदेशक सह सचिव होते है। जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र संघ के पदेन निदेशक हैं। निदेशक पर्षद द्वारा 03 निदेशक नामित किये गये है जो सहकारिता एवं सहकारी संस्थाओं के व्यवसाय संबंध में निपुणता रखते हों।

सिद्धकोफेड का मूल उद्येश्य:-
1. कृषि एवं वनोपज की खरीद, भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन।
2. बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि इनपुट व्यवसाय।
3. कृषि अवसंरचना हेतु वेयर हाउस/गोदाम/कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण ईकाइयाँ इत्यादि।
4. शीर्ष संगठनों एवं निजी कंपनियों के साथ विपणन हेतु संस्थागत सहयोग।
5. सहकारी योजनाओं से संस्थागत अनुदान एवं अवसंरचना हेतु अभिसरण।
6. शहद, मशरूम आदि का उत्पादन वृद्धि।
राज्य के किसान डच्ब्ै की सदस्यता प्राप्त कर सिद्धकोफेड द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।
कोडरमा जिलान्तर्गत प्रत्येक प्रखण्ड में कृषि एवं वनोपज उत्पादों के व्यवसाय हेतु 06 डच्ब्ै को थ्च्व् के रूप में चिन्हित किया गया है जो इस प्रकार है:-
1ण् कोडरमा प्रखण्ड-लरियाडीह
2ण् जयनगर प्रखण्ड-डण्डाडीह
3ण् डोमचाँच प्रखण्ड-ढाब
4ण् चन्दवारा प्रखण्ड-चन्दवारा
5ण् सतगॉवा प्रखण्ड-जोगीडीह
6ण् मरकच्चो प्रखण्ड-जामू

 

Major Activities

  • Goat rearing
  • Duck farming
  • Dairy farming
  • Pig farming
  • Poultry farming
  • Beekeeping
  • Organic farming
  • Mushroom cultivation

The District Union has also prepared the Detailed Project Report (DPR) for a Dona-Pattal (leaf plate) processing unit. Necessary follow-up action is being taken for its establishment, which is expected to promote entrepreneurship and strengthen the forest produce sector in Koderma district.

Meetings and Workshops

Regular meetings and workshops are organized to review implementation of schemes and promote awareness.